Almora-स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने से सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं*

0
ख़बर शेयर करें -

*राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में ‘ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस एवं गाइडलाइन्स’ पर संपन्न हुआ भव्य सीएमई (CME) कार्यक्रम*

*स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने से सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं*

​अल्मोड़ा, 30 मई  2026: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (SSJGIMSR), अल्मोड़ा के ब्लड सेंटर द्वारा आज ३० मई २०२६ को ‘ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस एवं गाइडलाइन्स’ (Recent Advances in Transfusion Practice & Guidelines) विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक सीएमई (CME) कार्यक्रम का आयोजन एम.ई.यू. हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एस.जे. विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सतपाल सिंह बिष्ट रहे। अपने संबोधन में उन्होंने रक्त आधान (Blood Transfusion) को चिकित्सा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए आधुनिक तकनीकों के सही उपयोग पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एच.सी. गडकोटी ने अपने उद्बोधन में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की चुनौतियों और समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सा छात्रों और चिकित्सकों को नवीनतम वैश्विक मानकों से अवगत कराने के लिए अनिवार्य हैं।
​विशेषज्ञों का मार्गदर्शन:

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज, सरकार तत्काल करे समाधान - विधायक मनोज तिवारी

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से पधारे विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी साझा की:
​डॉ. आशीष जैन (एम्स ऋषिकेश): ‘रैशनल यूज ऑफ ब्लड’ (रक्त का तर्कसंगत उपयोग)।
​डॉ. राहुल चौरसिया (एम्स दिल्ली): ‘गुड ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस’ (रक्त आधान की सर्वोत्तम प्रक्रियाएं)।
​डॉ. आशीष (राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा): ‘एडवर्स ट्रांसफ्यूजन रिएक्शन’ (प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं का प्रबंधन)।
​डॉ. समायरा: ने ‘रोल ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन इन हेमोलिटिक एनीमिया’।
​हेम बहुगुणा (मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर):  ने ‘रक्त दान के मनोसामाजिक लाभ एवं भारतीय संस्कृति में दान का महत्व’।

​आयोजन टीम एवं संचालन:
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति और सलाहकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
​आयोजन अध्यक्ष (Organizing Chairperson): डॉ. अंकित कौशिक।

​आयोजन सचिव (Organizing Secretary): डॉ. आशीष जैन।
​आयोजन समिति: डॉ. कृति जोशी, डॉ. समायरा रावत, डॉ. शालिनी यादव, डॉ. नीलिमा, डॉ. साजिद

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा के डायट मैदान का हुआ कायाकल्प, आधुनिक खेल सुविधाओं से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा

​वैज्ञानिक सलाहकार (Scientific Advisors): डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. उर्मिला पलारिया, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. श्वेता, डॉ. हेमंत के. दत्त एवं विक्रांत नेगी।
​कार्यक्रम में डॉ. हेमंत दत्त, डॉ. संजय गौड़, डॉ. भावना पंत, डॉ. मेघा, डॉ. समीर पाण्डे, अंकुर यादव, डॉ. दिलनवाज, डॉ. आस्था, डॉ. उमंग शर्मा एवं डॉ. कौशल पांडे, डॉ  मनीषा पांडे, डॉ समीर सहित नर्सिंग, पैरा-मेडिकल स्टाफ एवं एमबीबीएस एवं  स्नातकोत्तर मेडिकल के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

​ब्लड सेंटर की टीम, जिनमें नर्सिंग अधिकारी नीलम रावत व निशा धामी, तथा लैब टेक्नीशियन राजदेव सिंह, दिगम्बर टम्टा, भाष्कर पाण्डेय एवं शुभम पोखरियाल शामिल थे, ने कार्यक्रम के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया।  चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आगमन पर आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम का संचालन हेम बहुगुणा एवं  डॉ शालिनी यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *