Almora News:अल्मोड़ा: जिला सूचना कार्यालय में ‘पत्रकार संवाद’ आयोजित, प्रेस और प्रशासन के बीच समन्वय पर हुई चर्चा

0
ख़बर शेयर करें -

जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा में बुधवार को पत्रकार संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा के पत्रकारों ने प्रतिभाग कर पत्रकारों की समस्याओं, प्रेस और प्रशासन के बीच समन्वय, जन समस्याओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा सूचना विभाग और प्रेस के बीच समन्वय बढ़ाने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए पत्रकार संवाद कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य बताया । उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों  के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को सुनना, प्रेस और प्रशासन के बीच के समन्वय को सुदृढ़ करना तथा सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रभावी प्रचार – प्रसार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे तथा पत्रकारों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विकास, बीमा योजनाओं का लाभ, पत्रकार कल्याण कोष,  प्रेस मान्यता के नियमों में शिथिलीकरण करना, पत्रकार पेंशन के नियमों को व्यावहारिक बनाना तथा पत्रकारों से जुड़ी योजनाओं में जिलाधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी की भूमिका बढ़ाने विषयक मुद्दों पर शासन प्रशासन से सकारात्मक कार्यवाही की मांग की।

पत्रकारों ने कहा कि शासन द्वारा गठित समिति “जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति” की नियमित बैठकें आयोजित कराई जाए तथा उन बैठकों में पत्रकारों के साथ साथ जनहित से जुड़े मुद्दे भी शामिल किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: ई-ऑडिट और पैक्स कंप्यूटरीकरण में तेजी लाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग पत्रकारों की मांगों एवं समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों और सुझावों को उच्च स्तर पर पहुंचाया जाएगा तथा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *