Almora News:अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी पहल: द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध किया जागरूक
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा का नशे के विरूद्ध जागरुकता कार्यक्रम लगातार जारी
कोतवाली द्वाराहाट पुलिस व मेडिकल टीम ने संयुक्त रुप से इंजीनियरिंग कालेज, द्वाराहाट में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरुक
श्री चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 11.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में एसीएमओ डॉ0 श्री दीपांकर डेनियल मय मेडिकल टीम व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट श्री विनोद जोशी मय पुलिस टीम* ने संयुक्त रुप से इंजीनियरिंग कालेज, द्वाराहाट में नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के उपायों के संबंध में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी दी गई। युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें जागरूक नागरिक के रूप में आगे आने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं की सहमति से ड्रग्स डिटेक्शन किट के माध्यम से सैंपल भी एकत्र किए गए, जिससे नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
पुलिस टीम द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करें तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
साथ ही बताया गया कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा की जा सकती है।
🌸कोतवाली द्वाराहाट पुलिस टीम-
1-उ0नि0 धरम सिंह,
2-कानि0 मनमोहन,
3-कानि0 मौ0 आरिफ
🌸मेडिकल टीम-
1- डॉ0 रविशंकर सिंह राणा (MOIC द्वाराहाट)
2- डॉ0 संदीप जोशी (MO द्वाराहाट),
3- प्रज्ञा नयाल राणा (नर्सिग आफिसर्स द्वाराहाट),
4- नरेश चौहान (लेब टेक्नीशियन द्वाराहाट),
5- दीवान सिंह बिष्ट (मॉनियरिंग ऑफिसर्स सीएमओ ऑफिस),
6- सौरभ जोशी (सोशल वर्कर),
7- अजय तिवारी (सिनियर ट्रिटमेंट सुपरवाइजर द्वाराहाट)
