Almora News:​सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में सुरों की महफिल: उस्ताद आफाक हुसैन खाँ की स्मृति में शास्त्रीय संगीत समारोह संपन्न

0
ख़बर शेयर करें -

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 

लखनऊ घराना तबला के ख़लीफ़ा उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ साहब की स्मृति में एक भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 2026 का आयोजन आज दिनांक 10 मई  को शारदा पब्लिक स्कूल के प्रेक्षागृह में किया गया।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे उस्ताद इल्मास हुसैन ख़ाँ साहब। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

उसके बाद शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के सम्मान में एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इस कार्यक्रम में श्रीमती लता पांडे जी, पंडित चन्द्रशेखर शेखर तिवारी जी, श्री प्रभात शाह जी, और निर्मल पंत जी इन अतिथिगणों को संगीत के क्षेत्र में उनकी विशेष  उपलब्धियों, समर्पण और सहयोग के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'धामी मॉडल' से बदली आपदा प्रबंधन की तस्वीर: धाराली-थराली से जोशीमठ तक राहत के साथ दीर्घकालिक पुनर्वास पर जोर

कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुति के रूप में अल्मोड़ा के राजेंद्र नयाल जी और सुनील कुमार जी के शिष्यों ऋतु जोशी और राजकुमार द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत तबले पर जुगलबंदी की एक अद्भुत प्रस्तुति दी गई जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। अगले क्रम में लखनऊ की शास्त्रीय संगीत गायिका श्रीमती रश्मि चौधरी जी द्वारा शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया गया। इनके साथ  तबले पर संगत की उस्ताद इल्मास हुसैन खाँ साहब ने, हारमोनियम पर थे अयोध्या के दिनकर द्विवेदी जी, तानपुरे पर  संगत ऋतु जोशी जी और नेहा मुनगली जी ने की। कार्यक्रम के समापन में इस कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति मुम्बई के पंडित योगेश समसी जी ने एकल तबला वादन के रूप में दी। उनकी इस  प्रस्तुति ने उपस्थित सभी संगीत प्रेमियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।श्री पंकज कुमार चौधरी जी, श्री शेखर  लखचौरा जी, श्रीमती विनीता शेखर जी, श्री राघव पंत जी, श्री अशोक पांडेय जी, श्री राजेंद्र सिंह नयाल जी और श्री सुनील कुमार जी इस शास्त्रीय संगीत समारोह के आयोजक थे। इस कार्यक्रम में मंच संचालन माधुरी केड़ा जी और भास्कर साह जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *