Almora News:थानाध्यक्ष लमगड़ा ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक का किया आयोजन साथ ही विभिन्न लाभप्रद विषयों पर जानकारी देकर जनमानस को भी जागरुक करने हेतु किया प्रेरित

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 07.05.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक द्वारा थाना परिसर में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान ग्राम प्रहरियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
बैठक में ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध, यातायात के नियम, नशे के दुष्प्रभाव व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन न0-1098, महिला हेल्पलाइन न0-1090, आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070 व नशे से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर- 1933 की जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न जनहितकारी विषयों की जानकारी देकर जागरुक करें, ताकि आमजन अधिक से अधिक लाभान्तवित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *