Almora News:आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशानुसार विकासखंड हवालबाग के आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में बच्चों को वितरित किए जा रहे अंडों की गुणवत्ता संबंधी प्रकाशित समाचार एवं प्राप्त शिकायत के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, पीताम्बर प्रसाद द्वारा आज केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में केंद्र पर उपलब्ध पोषाहार की गहन जांच की गई। इस दौरान केंद्र में उपस्थित समस्त लाभार्थियों एवं अभिभावकों से भी जानकारी ली गई। लाभार्थियों द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि केंद्र में वितरित किए जा रहे अंडे सही एवं उपयोग योग्य हैं तथा किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी समस्या नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:बॉलीवुड से देवभूमि तक: भारत के सबसे युवा प्रोड्यूसर कार्तिक पालीवाल बने ऐतिहासिक आदित्य मंदिर के मुख्य पुजारी

जांच के दौरान ग्राम प्रधान एवं शिकायतकर्ता द्वारा उठाए गए बिंदुओं का भी परीक्षण किया गया। केंद्र में उपलब्ध अंडों का मौके पर सत्यापन कराया गया, जिसमें अंडे पूर्णतः ठीक पाए गए। उपस्थित लाभार्थियों द्वारा भी अंडों की गुणवत्ता को सही बताया गया तथा किसी प्रकार की अनियमितता से इंकार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:"डीना पानी में 'जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026' का शानदार आगाज, लोक संस्कृति के रंगों में डूबा अल्मोड़ा"

जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में प्रकाशित समाचार में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से निगरानी की जाती है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत तथ्यों के आधार पर ही प्रस्तुत करें, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *