Almora News:​अल्मोड़ा: 33वें उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आगाज, सांस्कृतिक झांकी ने मोहा मन

0
ख़बर शेयर करें -

जनपक्षीय पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा

अल्मोड़ा में उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह का हुआ आगाज

🌸समारोह के शुभारंभ पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक झांकी

संवाददाता, अल्मोड़ा

अमृत विचार: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में दो दिवसीय 33 वें उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह का आगाज हो गया है। मंगलवार को समारोह के पहले दिन नगर में भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया। वहीं, वक्ताओं ने जनपक्षीय पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों पर मंथन किया गया।

मंगलवार को नगर के जिला पंचायत सभागार में ‘उत्तराखंड संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों ने पहुंचे वक्ताओं ने राज्य और देश के समसामयिक जमीनी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा संवाद कार्यक्रम में जनपक्षीय पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। वहीं, सत्र के दौरान उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नवनियुक्त कार्यकारिणी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद पंत राजू, उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उत्तराखंड प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश चंद्र तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, सचिव अशोक पांडे, उपसचिव कपिल मल्होत्रा, उपसचिव संस्था मोहित अधिकारी, रमेश जोशी, किशन जोशी, हिमांशु लटवाल, नसीम अहमद, अमित उप्रेती, शिवराज कपकोटी, प्रकाश पांडे, प्रकाश पंत, ईश्वरी दत्त जोशी, डॉ. निर्मल जोशी, नवीन बिष्ट, रोहित भट्ट, राजीव लोचन साह, जयमित्र सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, विभू कृष्णा, हरीश भंडारी, जगजीवन बिष्ट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​जागेश्वर विधानसभा: डोल मंडल में भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 'अंत्योदय से विकसित भारत' का दिया मंत्र

फोटो-24 एएलएम 05पी।

परिचय- अल्मोड़ा में मंगलवार को उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह पर सांस्कृतिक झांकी निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *