ख़बर शेयर करें -

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर जेब पर साफ नजर आने लगा है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में दो रुपये और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 22 रुपये की बढ़ोतरी की।

इसके बाद हल्द्वानी में भी प्रीमियम पेट्रोल का मूल्य 101.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विशेष गहन पुनरीक्षण में सभी की सहभागिता से सुनिश्चित होगी मतदाता सूची की शुद्धता : जिलाधिकारी अंशुल सिंह

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि शहर में प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री 20 हजार से 30 हजार लीटर प्रतिदिन होती है। अब तक इसकी कीमत 99.48 रुपये प्रति लीटर थी।

प्रीमियम पेट्रोल की आक्टेन रेटिंग सामान्य पेट्रोल के मुकाबले अधिक होती है। इसलिए यह अधिक बेहतर इंजनों के लिए मुफीद होता है। वहीं सामान्य पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल डीजल की बिक्री पेट्रोल पंप से नहीं होती है। तेल कंपनियां सीधे उद्योग-धंधों को इंडस्ट्रियल डीजल की बिक्री करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *