ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हो गई हैं। अंतिम दिन जिले के सभी केंद्रों में 1991 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षाओं के बाद अब शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है।

शुक्रवार को हुई उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में कुल 2014 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 23 छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि हाईस्कल हिन्दुस्तानी संगीत (गायन) में सभी पंजीकृत 79, आईटीईएस में 513 में से 510, ब्यूटी एंड वेलनेस में 95 में से 93, कृषि में सभी 53, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में 174 में से 173 व इंटरमीडिएट संस्कृत में 1100 में से 1083 ने परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के DIO गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, अल्मोड़ा में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सचल दल ने कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पाटिया व जीआईसी कमलेश्वर का निरीक्षण किया। वहीं, परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब शिक्षा विभाग मूल्यांकन की तैयारियों में लगा हुआ है। विभाग के मुताबिक, मूल्यांकन 27 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जीजीआईसी अल्मोड़ा, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत व जीआईसी चौखुटिया में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *