Almora News:अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली 4 माह की संजीवनी, सीएम धामी बोले- 500 परिवारों को मिलेगा आजीविका का संबल

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित मैग्नेसाइट उद्योग को उच्च न्यायालय से चार माह के लिए पुनः संचालन की अनुमति मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के संरक्षण, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन और स्थानीय रोजगार सृजन-तीनों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योग के पुनः संचालन से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से लगभग 500 परिवारों के करीब 2000 लोगों को आजीविका का संबल मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार हर स्तर पर सकारात्मक पहल कर रही है और इस निर्णय से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड को जल्द मिलेगा पहला 'युवा आयोग': पलायन रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की बड़ी तैयारी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उद्योगों और श्रमिकों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उद्योगों को पर्यावरणीय मानकों का पालन कर सुरक्षित रूप से संचालन करने के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *