Almora News:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड लमगड़ा व ताकुला की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

0
ख़बर शेयर करें -

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड लमगड़ा की न्याय पंचायत चायखान तथा विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ढोनीगाड में बहुउद्देशीय शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से आच्छादित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जीबी पंत संस्थान की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, कर्मचारियों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

न्याय पंचायत चायखान तथा ढोनीगाड में आयोजित शिविरों से  483 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही प्रमाण पत्र, पेंशन, स्वास्थ्य, राजस्व, सामाजिक कल्याण, कृषि एवं अन्य विभागीय सेवाओं से संबंधित कार्यों का भी निस्तारण किया गया।

प्रशासन द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में हर साल 13 बहादुर बच्चों को मिलेगा 'बाल वीरता पुरस्कार', CM धामी की घोषणा को मिला अंतिम रूप

इन शिविरों में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *