ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के 6 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है।

🌸गिर सकता है तापमान

प्रदेश के अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार भी बने हुए हैं। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने और तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देश मना रहा प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत की जयंती: नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

🌸सुबह-शाम पड़ रही ठंड

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में इन दोनों मौसम गर्माहट लिए हुए है। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से ठंडक बनी हुई है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी हो रही है, जबकि सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।

🌸देहरादून में तापमान बढ़ा

देहरादून सहित कई जनपदों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। प्रदेश में पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी से आम लोगों के साथ ही किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। खासकर सेब के बागवानों ने बर्फबारी के बाद राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 5.43 करोड़ के आबकारी बकायेदार की जमीन होगी नीलाम, 23 मार्च को दूसरी नीलामी

🌸जनवरी में उत्तराखंड में सामान्य से अधिक रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश में औसत बारिश सामान्य से करीब 3% अधिक रही। औली में अब तक बर्फ जमी होने के कारण पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। स्काई प्रेमी भी इन दिनों औली पहुंचे हुए हैं।

🌸औली में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

औली का तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। औली की दक्षिण की ओर की ढलानों में इन दिनों पर्याप्त बर्फ होने के कारण पर्यटन विभाग ने यहां पर नेशनल गेम्स के साथ कार्निवल के आयोजन कराने के लिए भी फैसला लिया है। फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में यह आयोजन कराया जाएगा और जल्दी इसकी तिथि भी घोषित कर दी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *