Uttrakhand News:प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 3 किलो मीटर मार्ग बना ग्रामीण विकास का आधार।ग्राम मनालधूरा–नाननकोटी में आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों को मिला सीधा लाभ।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट क्षेत्र में ग्राम मनालधूरा से नाननकोटी तक 3 किलो मीटर वाले मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हुई है तथा ग्रामीण जीवन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

इस मार्ग निर्माण कार्य से अब ग्रामीणों को मुख्य बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुँचने में आसानी हुई है। साथ ही, यह मार्ग कृषि एवं स्थानीय उत्पादों के परिवहन के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिशाषी अभियंता पीएमजीएसवाई सल्ट आशीष कुमार सिंह ने बताया कि करीब 3 करोड़ रुपए से निर्मित इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़क सुविधा से जोड़कर लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना, सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित करना है। उपरोक्त दोनों गांव की 391 लोगों की आबादी को इस योजना से सीधा लाभ हुआ है। ग्रामीण अपने कार्यों के लिए सुगम मार्ग का प्रयोग कर रहे हैं।
सड़क निर्माण से पूर्व ग्रामीणों को लगभग 10 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी हेतु कार्य लगातार जारी हैं, जिससे दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे क्रॉस बैरियर, डीएम ने दिए निर्देश

स्थानीय नागरिकों द्वारा मार्ग निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि पूर्व में पैदल मार्ग/कठिन रास्तों के कारण आवागमन में अत्यधिक परेशानी होती थी, लेकिन अब सड़क बनने से दैनिक जीवन सुगम हो गया है तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Advertisement