Almora News:महिला कोतवाली ने मां नंदा देवी मंदिर प्रांगण में बच्चों व महिलाओं को किया जागरूक विभिन्न लाभप्रद जानकारियां देकर सिखाया आत्मरक्षा के गुर
श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा माँ नंदा देवी मंदिर प्रांगण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नन्हें बच्चों, महिलाओं, अन्य लोगों को महिला सुरक्षा,साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी,नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों,भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही बच्चों को आत्मरक्षा के प्रारंभिक टिप्स,आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
