अल्मोड़ा-जन जन की सरकार–जन जन के द्वार से जनता में खुशी

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-जन जन की सरकार–जन जन के द्वार
से जनता में खुशी

 

 

 

सरकार–जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत क्याला में आज एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा द्वारा की गई।

 

 

 

शिविर के दौरान कोरंगा ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे और आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में MSME को मिलेगी 4,000 एकड़ भूमि: 50 हजार करोड़ निवेश और 1 लाख रोजगार का लक्ष्य

 

 

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही सेवाएं प्रदान की गईं, जिसके अंतर्गत कुल 313 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। लोगों को राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, श्रम एवं अन्य विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपाइयों का महामंथन: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का फूंका बिगुल

 

 

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्रीय जनता में संतोष व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *