ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। दिन के समय तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है तो वहीं सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

हालांकि तापमान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। देहरादून में शुक्रवार को सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा लेकिन कुछ देर में ही तेज धूप निकल आयी। दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड से राहत मिली जबकि तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर जिले में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 17.01 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव में भतरौजखान पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा अधिक छाया रहा। वही पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्र शाम के समय पारे में गिरावट दर्ज की गई और सर्द हवाओं कंपकंपी छुटा दी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं अगले कुछ दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *