Almora News:उत्तराखंड के लिए गर्व का पल: अल्मोड़ा के लोककलाकार प्रकाश सिंह बिष्ट को मिला ‘लोक कला साधक सम्मान 2025

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा शहर के वरिष्ठ लोककलाकार संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के निदेशक प्रकाश सिंह बिष्ट को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक पटियाला द्वारा आयोजित 15 वे राष्ट्रीय शिल्प मेले में पंजाब के राज्यपाल महामहिम श्री गुलाब चंद कटारिया जी के हाथों से लोक कला साधक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। जिसमें उनको रजत पट्टिका तथा 250000/ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।यह सम्मान लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोकलकारों को दिया जाता है।प्रकाश सिंह बिष्ट विगत 40वर्षों से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करते आ रहे है।इससे पहले भी उनको कई लोक कला सम्मान से नवाजा गया है।यह पल उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है।प्रकाश बिष्ट जी पहले उत्तराखंड के लोककलाकार है जिनको सबसे पहले लोक कला साधक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। प्रकाश बिष्ट ने यह पुरस्कार अपनी माता जी को समर्पित किया। जिनका इसी वर्ष सितंबर माह में निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *