Almora Big Breking अभी अभी अल्मोड़ा में यहाँ मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ फैली सनसनी

Almora Big Breking
अभी अभी अल्मोड़ा में यहाँ मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ फैली सनसनी

अल्मोड़ा जनपद के सल्ट तहसील के डबरा गाँव में
मिला भारी मात्रा में बिस्फोटक पदार्थ
सड़क की झाड़ियों पाए गये 161 जलटिन राड मौके पर पहुंची पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ किये सीज विस्फोटक अधिनियम में किया मुकदमा

राजकीय उ0मा0वि0 डबरा के प्रधानाचार्य द्वारा थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया । सल्ट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। घटनास्थल से कुल 161 जैलेटिन की रॉड बरामद हुई।
आज दिनांक 21/11/2025 को बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके

पर बुलाया गया। सैंपल कलेक्ट किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026' का भव्य आगाज, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 7 दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ

उपरोक्त संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की रॉड किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी उसे संबंध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026' का भव्य आगाज, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 7 दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ

सामान्यतः जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें, जांच में पुलिस टीम के सामने जो भी तथ्य आएंगे उनसे अवगत कराया जाएगा।

 

बाइट देवेंद्र पिंचा एस एस पी अल्मोड़ा

 

Advertisement