Almora News:जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया रानीखेत तहसील का निरीक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

गत दिवस जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने रानीखेत तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, नागरिक सेवाओं की स्थिति, भूमि विवादों के निस्तारण एवं राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव , लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा राजस्व अभिलेखों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से तहसील कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 सवालों के उत्तर पर सरकार और आयोग से 4 हफ्तों में माँगा जवाब

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग शासन और जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, अतः प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने तहसील परिसर की सफाई व्यवस्था, अभिलेख कक्षों की दशा और भवन की आवश्यक मरम्मत कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा नागरिकों के बैठने और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेला-2026 में होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं व स्टार नाइट से सजेगा आयोजन

जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भूमि संबंधी विवादों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई पारदर्शी तरीके से की जाए।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *