Almora News:अल्मोड़ा जिले में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गाली-गलौज और अश्लील हरकतों के लगाए अश्लील आरोप

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे पति और ससुर दोनों से जान और चरित्र का खतरा है।

यह मामला अल्मोड़ा नगर के रानीधारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार को उसका पति शराब के नशे में घर आया और उससे मारपीट करने लगा। उसी दौरान ससुर ने पति का साथ दिया और जबरन उसे छूने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में 5 मदरसों पर कार्रवाई

महिला का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उसके साथ ऐसा व्यवहार हुआ है। इससे पहले भी पति और ससुर उसके साथ अभद्रता कर चुके हैं। जुलाई में महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पति ने लिखित रूप से माफी मांगी थी, लेकिन फिर भी उत्पीड़न जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बदहाल, औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने लगाई कड़ी फटकार; 3 पर कार्रवाई, 1 से मांगा स्पष्टीकरण

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति और ससुर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *