Almora News:हिम शैल शिखर जैसे अटल प्रहरी रहते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी वीरों को अल्मोड़ा पुलिस का नमन

एसएसपी अल्मोड़ा सहित जनपद पुलिस के सभी अधि0/कर्म0गण ने “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस के सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक-21 अक्टूबर, 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर उपस्थित पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में विगत वर्ष पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद हुए कुल 186 अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधि0/कर्म0गण सम्मिलित है। सभी शहीदों के अमर बलिदान को याद करते हुये शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र/पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंली देकर उनको शत-शत नमन किया गया।
🌸शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गणों को पुलिस स्मृति दिवस का वृतान्त बताते हुए, उक्त अवधि में कर्तव्य पालन के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद 1-अपर गुल्मनायक स्व0 श्री पुष्कर चन्द्र जोशी, 2-अपर उ0नि0 स्व0 श्री संजीव नयन जगूड़ी 3- आरक्षी 106 स0पु0 स्व0 श्री धनराज 4- आरक्षी 79 ना0पु0 स्व0 श्री गोकुल लाल के बलिदान के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद,सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी, सीएफओ श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी,महिला कोतवाली अल्मोड़ा,श्री दरबान सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक यातायात, कम्पनी कमांडर पीएसी, इंटरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गयी।