Almora News:अल्मोड़ा जनपद में नवागत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने गत दिवस अपना कार्यभार किया गृहण

अल्मोड़ा जनपद में नवागत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने गत दिवस अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किए जाएंगे।
कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा कार्यों को पारदर्शिता और त्वरित गति से संपादित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुल आकार ₹1.19 लाख करोड़ पार

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Advertisement