Uttrakhand News:उत्तराखंड में टोमेटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर,अब तक 28 केस; लक्षण और सरकार की एडवाइजरी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में टोमेटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में स्वास्थ्य अधिकारियों ने एडवाइजरी जारी की है और संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए हैं।

🌸अधिकारियों के मुताबिक, बच्चों में यह फ्लू तेजी से फैल रहा है और गंभीर लक्षण दिखा रहा है।

विशेष रूप से ऊधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में अब तक 28 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संदिग्ध बच्चों की पहचान के साथ जाँच और रिपोर्टिंग अनिवार्य है। सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध केस की जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भारी बारिश से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे ठप: दोपांखी और रामगढ़ में भूस्खलन, थम गए पहिए

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भी अलर्ट जारी है। अस्पताल ने बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि अस्पताल में आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न: किसानों को मिले श्री अन्न फसलों के उत्पादन और मूल्यवर्धन के गुर

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि बच्चे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, संक्रमित बच्चों के संपर्क से बचें और अगर किसी बच्चे में बुखार, त्वचा पर दाने, गले में खराश या थकान जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि समय पर उचित जांच और सावधानी से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *