Uttrakhand News:उत्तराखंड चार धाम के कपाट बंद करने के लिए मंदिर समिति ने तारीखें की तय, इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि विधान से बंद किए जाएंगे कपाट

0
ख़बर शेयर करें -

अगर आप भी केदारनाथ, बदरीनाथ या अन्य चार धाम जाना चाहते हैं तो अब आपके पास सीमित समय है। उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ, बदरीनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री के कपाट बंद करने के लिए मंदिर समिति ने तारीखें तय कर ली हैं।

शुभ मुहुर्त में विधि विधान के साथ चारों धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 6 महीने बाद कपाट फिर खोले जाएंगे।
चार धाम में सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को बंद होंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर को यमनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इसी दिन केदारनाथ धाम के भी कपाट बंद होंगे। सबसे अंत में बदरीनाध धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार जनता के द्वार': देहरादून की जगह अब चंपावत में होगा राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव

🌸द्वितीय केदार और तुंगनाथ का समय

बता दें कि द्वितीय केदार कहे जाने वाले मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने का समय तय हो गया है। 18 नवंबर को ब्रह्म मुहुर्त में इनके कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं तुंगनाथ मंदिर के कपाट 6 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होंगे। इसके अलावा 17 अक्टूबर को सुबह 5 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *