Dehradun News:देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में फटा बादल, कई दुकानें बही,दो लोग लापता

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई। इस आपदा के कारण क्षेत्र में तेज बहाव से कई दुकानें बह गईं, वहीं दो लोगों के लापता होने की सूचना है।

राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जानमाल की बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News :पंचाचुली के दुर्गम क्षेत्र से घायल भेड़ पालक का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

🌸रात में ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें त्वरित रूप से मौके पर पहुंचीं और रात में ही स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। राहत व बचाव कार्य के लिए जेसीबी समेत भारी उपकरण मौके पर लगाए गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। लापता दोनों व्यक्तियों की खोजबीन युद्धस्तर पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:- नैनीताल के 'नन्हे जादूगर' के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा:

🌸दुकानें बह गईं, जान की क्षति नहीं

तेज बहाव के चलते नदी किनारे की कुछ दुकानें पूरी तरह से बह गई हैं, जिनसे लाखों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि प्रशासन की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई और समय रहते स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *