Almora News:शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाएंगे शिक्षक

अपनी उपेक्षा से खिन्न होकर राजकीय माध्यमिक शिक्षक पांच सितंबर शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाएंगे। शिक्षक अल्मोड़ा में मौन जुलूस निकाल कर आक्रोश जताएंगे।राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजू महरा ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ लंबे समय से अपनी मांगों के लिए विभाग व सरकार से लगातार संवाद करता आ रहा है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मल्ला महल में सांस्कृतिक रंगों की छटा, बीहू, गरबा और हिमाचली लोकनृत्य पर झूमे लोग

संघ के आह्वान पर पांच सितंबर को शिक्षक सुबह 11 बजे से नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से शिखर चौराहा, लाला बाजार, थाना बाजार होते हुए वापस गांधी पार्क चौघानपाटा तक मौन जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज करेंगे।

Advertisement