Almora News:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव द्वितीय चरण एसएसपी अल्मोड़ा के आदेश पर चप्पे चप्पे पर अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क निगरानी पुलिस ने कसी कमर, चल रहा है संघन चेकिंग अभियान

सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस पर भी है पैनी नजर

श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष,शान्तिपूर्ण व भयमुक्त सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने  और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मिडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

जनपद पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी,संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु जनपद के प्रवेश मार्गो पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।     

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा निरंतर आपराधिक,अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियाँ प्रकाश में आती है,तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग की जा रही है। चुनावों के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर/अफवाह प्रचारित प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी ।

Advertisement