Almora News:जिला महिला अस्पताल अल्मोड़ा सीएमओ ने सिजेरियन प्रसव शुरू करने के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सिजेरियन प्रसव शुरू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही, 40 मीटर लंबा पुल बहा; BRO जवान लापता

अमर उजाला ने महिला अस्पताल में तीन माह से सिजेरियन प्रसव बंद शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ओटी का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सके। कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को बेहतर और सुलभ इलाज मिलना चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: SIR के तहत प्राप्त 98,529 नोटिसों में सबसे ज्यादा मामले अल्मोड़ा सीट पर, डीएम ने दिए सत्यापन के निर्देश

उन्होंने जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *