Uttrakhand News:शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर होगी भर्ती,शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने के भीतर भर्ती के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने के भीतर भर्ती के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर विभाग की बैठक ली।

बैठक में मंत्री ने कहा, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा, इसके लिए प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव: अजीत कार्की पुनः अध्यक्ष और वैभव पांडे बने सचिव, स्टेडियम में होगा पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के तहत प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार व सहायक कर्मचारी, 95 कॅरिअर काउंसलर एवं विद्या समीक्षा केंद्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर में किसानों के लिए पेडल संचालित 'वी एल धान थ्रेशर' का प्रदर्शन

विभागीय मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *