Almora News:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज रहे अल्मोड़ा दौरे पर,दीदी की रसोई के वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

0
ख़बर शेयर करें -

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) आज अल्मोड़ा के दौरे में रहे। उन्होंने  दीदी की रसोई के वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जोकि एनआरएलएम की सेल्फ हेल्प की महिलाओं द्वारा संचालित हो रही है।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की महिलाएं स्व रोजगार में काफी कुछ कर रही हैं। दीदी की रसोई इस का उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि मशरूम के कारोबार से महिलाएं अच्छी आमदनी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षकों के पद भरे जा रहे हैं। भवनों का सौंदर्यीकरण भी हो रहा है। स्वामी विवेकानंद का अल्मोड़ा से विशेष लगाव रहा है। यहां विवेकानंद सर्किट को पर्यटन के तौर पर मजबूत किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में  ट्रांसफॉर्मेशन व मॉडरेशन की झलक साफ दिखाई दे रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:देवीधुरा में 23 अगस्त से शुरू होगा ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक 'बगवाल मेला-2026', डीएम ने दिए तैयारियों के कड़े निर्देश

राज्यपाल ने अल्मोड़ा के एमआरआई सहित यहां की आम जनता की भी तारीफ की। इसके साथ ही यहाँ उन्होंने जिलाधिकारी के साथ सभी विभागों की समीक्षा बैठक की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *