Uttrakhand News:उत्तराखंड में दो महिलाएं मिली कोरोना पॉजिटिव, एम्स ऋषिकेश में किया गया भर्ती

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं। दोनों महिलाएं दूसरे प्रदेश से उत्तराखंड आईं हैं। बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आईं दो महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

इनमें से एक ऋषिकेश एम्स की डॉक्टर है, जबकि दूसरी ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई महिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें दोनों संक्रमित निकलीं। उन्होंने बताया कि गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उनको एम्स में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  1 घंटे में बिके केदारनाथ हेली सेवा के सभी टिकट, 15 से 30 सितंबर तक की बुकिंग फुल

जबकि, एम्स की डॉक्टर का स्वास्थ्य ठीक है और वे घर पर ही इलाज करा रही हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बाहरी राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *