ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कई जिलों में आज (शुक्रवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है।

🌸इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड बोर्ड 2026: बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, हाईस्कूलमें 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र पास"

जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 मई तक प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि, 12 मई से प्रदेशभर के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की विकास कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप और बदल रहे अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार समानता मौसम धूप बादल का रहेगा और हल्की बारिश की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *