Almora News:भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा आज पहलगाम मे हुई घटना के विरोध मे शहीद पार्क निकट शिखर तिराहे पर कार्यकर्ताओ ने मौमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर किया शोक व्यक्त

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़े द्वारा आज पहलगाम मे हुई घटना के विरोध मे शहीद पार्क निकट शिखर तिराहे पर शोक व्यक्त किया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मौमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करी।

जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय और हृदय विदारक है। हम इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। यह हमारे देश की एकता और अखंडता पर हमला है। सरकार सभी प्रभावित परिवारों को  आवश्यक राहत और सहायता सुनिश्चित कर रही है, इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को उचित सजा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उपनल कर्मचारियों की बड़ी जीत: अब 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी, समान कार्य-समान वेतन के साथ मिलेंगे ये नए लाभ

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,मेयर अजय वर्मा,

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोराकैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, पार्षद इंद्र मोहन भंडारी,मीरा मिश्रा,पूनम त्रिपाठी,वसुधा पंत, पूनम पालीवाल,रेखा आर्या,

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चंपावत की बेटी को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन

दीपक कपूर रिकी भट्ट, आनंद कनवाल, मनोज तिवारी,संजय बिष्ट आशीष गुरुरानी संजय जोशी भूपेंद्र बल्दिया,नवीन बिष्ट आशीष कुमार, आजाद खान बीना नयाल,ममता खत्री,हिमाल शर्मा,आनंद भोज, दिनेश मठपाल, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *