ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट को दोपहर 12 बजे बुकिंग के लिए खोला जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 26 सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

🌸ये होगा प्रति यात्री आने-जाने का किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ -8532 रुपये

फाटा से केदारनाथ-6062 रुपये

सिरसी से केदारनाथ-6060

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *