ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (बुधवार) को बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत कुछ अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में 22 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेशभर में चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 53वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित, मटर की नई किस्म ‘वीएल श्रेष्ठ’ का लोकार्पण

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी सुबह-शाम ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *