Uttrakhand News:उत्तराखंड निकाय चुनाव में मतदान के लिए डिजी लॉकर में दस्तावेज दिखाकर नहीं कर पाएंगे मतदान,पहचान पत्र होना जरूरी

उत्तराखंड निकाय चुनाव में मतदान के लिए 25 तरह के पहचान पत्र मान्य होंगे। लेकिन मौके पर डिजी लॉकर में दस्तावेज दिखाकर मतदान नहीं कर पाएंगे। वोट के लिए दस्तावेजी रूप में मतदाता के पास पहचान पत्र होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर विधानसभा में आपसी खींचतान के बीच दीपक पाण्डेय के लिए खुल सकता है अवसर!

आम तौर पर लोग डिजी लॉकर दिखाकर तमाम दस्तावेजी प्रमाण अपने कार्यों के लिए प्रस्तुत करते हैं और सरकार की ओर से इसे मान्यता भी दी गई है। लेकिन चुनाव में डिजी लॉकर में दस्तावेज दिखाकर वोट नहीं डाल पाएंगे। 

इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। वैसे भी मतदाता को मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। दून में चल रहे प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सभी मतदान अफसरों को इसकी जानकारी दे रहे हैं।

Advertisement