Almora News :SSP अल्मोड़ा द्वारा कनिष्क सहायक पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस के जवान मुस्तैद

परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है,भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 19.01.2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्क सहायक संवर्ग पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों को 5 जोन व 9 सेक्टरों में बांटा गया है, सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड नशा मुक्ति अभियान: युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाये जा रहे ठोस कदम

🌸SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।

4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

5-सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
6-जोनल व सैक्टर अधिकारियों द्वारा ड्यूटियों को चेक कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

Advertisement