Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जागरुकता अभियान है जारी,चौखुटिया पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चौखुटिया में पढ़ाया जागरुकता का पाठ

0
ख़बर शेयर करें -

नशे के दुष्प्रभाव, यातायात के नियम, साइबर अपराध, महिला/बाल अपराध आदि विषयों के सम्बन्ध में दी जानकारियां

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाकर मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों,युवाओं व जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसजे विश्वविद्यालय में 'सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट' पर कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए करियर के गुर"

आज दिनांक 27/12/2024 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चौखुटिया में उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों, दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले, गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतिनिधियों ने कुलपति प्रो.बिष्ट से शिष्टाचार की भेंट 

इसके अतिरिक्त उपस्थित समस्त छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध, महिला/बाल अपराध, तीन नये कानूनों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *