Uttrakhand News:प्रदेशभर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को भोजन की गुणवत्ता और पोषकता को लेकर मिड-डे मील में परोसी जाएगी ईट राइट थाली

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेशभर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को भोजन की गुणवत्ता और पोषकता को लेकर मिड-डे मील में ईट राइट थाली परोसी जाएगी। इसके लिये सभी राजकीय विद्यालयों को ईट राइट अभियान से जोड़ा जाएगा।

अभियान के तहत सभी भोजनमाताओं और कैंटीन संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि विद्यालयों में हाईजीनिक फूड प्रणाली विकसित की जा सके। 

सोमवार को समग्र शिक्षा परिसर में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, भारतीय खाद्य संरक्षा मानक प्राधिकरण और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित ईट राइट कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर कही। 

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित व पोषक खाना बेहद जरूरी है। इसके लिये प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों को ईट राइट अभियान से जोड़ा जायेगा और विद्यालयों में संचालित कैंटीनों के संचालकों को एवं भोजनमाताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में हाईजीनिक फूड प्रणाली विकसित कर स्कूलों को ईट राइट कैम्पस में तब्दील किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील अभियान के तहत अब स्कूलों में बच्चों को ईट राइट थाली परोसी जायेगी जो पोषण से भरपूर होगी, जिसमें मिलेट्स व स्थानीय व्यंजन भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि श्री अन्न में पोषक तत्व होने यह कई बीमारियों से बचाता है, जाे क्षय रोग उन्मूलन में यह कारगर है। 

यह भी पढ़ें 👉  Breaking New:उत्तराखंड में जल्द लागू होगी 'देवभूमि परिवार पहचान पत्र' योजना, मार्च में बजट सत्र के दौरान आएगा एक्ट।

विभागीय मंत्री ने कहा कि ईट राइट अभियान के जरिये बच्चों और युवाओं को सही आहार की जानकारी दी जायेगी। इसके लिये समय-समय पर स्कूलों में ईट राइट अभियान चलाये जायेंगे। साथ ही सभी स्कूलों में हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर नियुक्त किए जाएंगे।

विभागीय मंत्री ने कहा कि ईट राइट अभियान के जरिये बच्चों और युवाओं को सही आहार की जानकारी दी जायेगी। इसके लिये समय-समय पर स्कूलों में ईट राइट अभियान चलाये जायेंगे। साथ ही सभी स्कूलों में हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर नियुक्त किए जाएंगे।

विभागीय मंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायोग से भोजनमाताओं को खाद्य सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने ऐसे विद्यालयों जहां मिड डे मील दिया जा रहा है, उन्हें वर्ष 2025 तक ईट राइट स्कूल प्रमाणीकरण किये जाने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 3 किलो मीटर मार्ग बना ग्रामीण विकास का आधार।ग्राम मनालधूरा–नाननकोटी में आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों को मिला सीधा लाभ।

इस अवसर पर शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने कहा कि सही आहार क्या हो, इसकी जानकारी हर किसी को दी जानी चाहिए, आज भोजन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां है। उन्होंने कहा कि हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाने के लिए बच्चों के बीच ही काम किए जाने की जरूरत है।

ईट राइट इंडिया मेले में आयोजित प्रदर्शनी में द ताज होटल, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेरी फैडरेशन लि., भारतीय मानक ब्यूरो, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अक्षय पात्र फाउण्डेशन और उत्तरांश संस्था ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ईट राइट अभियान से जुड़ी जानकारियां साझा की। 

कार्यक्रम में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक बेसिक शिक्षा आर.के. उनियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा एस.बी.जोशी, अपर निदेशक अजय नौडियाल, संयुक्त निदेशक विद्यालयी शिक्षा कुलदीप गैरोला, ईट राइट इंडिया के राज्य नोडल व उपायुक्त एफडीए उत्तराखंड गणेश कंडवाल, उप निदेशक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण साहिल खान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *