Almora News:भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत आज जिला कार्यालय जिला स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यशाला की गई आयोजित

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जिला स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला का शुभारंभ सदस्यता अभियान के प्रदेश सहसंयोजक प्रदीप बिष्ट व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा व जिला सदस्यता संयोजक प्रकाश भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। 

जिला स्तरीय इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री व मंडल मोर्चा अध्यक्षों तथा जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक सहसंयोजक आदि ने प्रतिभाग किया । 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान का यह चरण 2 सितंबर से माननीय प्रधानमंत्री जी की सदस्यता के साथ प्रारंभ होगा इसके पश्चात प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री व प्रदेश व जिला पदाधिकारी को सदस्यता दिलाई जाएगी तथा इसके पश्चात बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा उन्होंने मोर्चे व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा इस अभियान में मोर्चा व प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी इसीलिए सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ  अभियान को घर-घर तक ले जाकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करेंगे।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ सदस्यता का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद प्रदेश द्वारा दिए गए निर्धारित लक्ष्य को सभी के सहयोग से पूरा करेगा कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम पी पी टी का प्रदर्शन आईटी के जिला सह संयोजक सागर गंगोला ने किया कार्यक्रम का संचालन सदस्यता अभियान के सहसंयोजक देवेंद्र नयाल ने किया सदस्यता अभियान के जिला संयोजक प्रकाश भट्ट ने कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान की प्रदेश के सह संयोजक प्रदीप बिष्ट जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जिला संयोजक प्रकाश भट्ट सहसंयोजक देवेंद्र नयाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदनलाल टम्टा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राजा खान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष  पूरन नाथ गोस्वामी मोर्चो के जिला महामंत्री मण्डल मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठों के संयोजक सहसंयोजक आदि उपस्थित थे।