Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लमगड़ा पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियानबि ना पुलिस सत्यापन मजदूरों को रखने वाले 04 ठेकेदारों पर 20 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-01.09.2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के नाटाडोल, मोतियापाथर, गजार, शहर फाटक में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
मजदूरों का सत्यापन ना करने पर चार ठेकेदारों का उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत नगद 5000-5000 रुपए का चालान किया गया। कुल ₹20000 संयोजन वसूला गया।