Uttrakhand News :यहा एक व्यक्ति ने पत्नी के दोस्त पर उनकी नाबालिग बेटी को विदेश ले जाकर बेचने की कोशिश का लगाया आरोप,केस दर्ज

पंतनगर में मेट्रोपोलिस सिटी निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी के दोस्त पर उनकी नाबालिग बेटी को विदेश ले जाकर बेचने की कोशिश का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मेट्रोपोलिस सिटी निवासी योगेश सिंह पंवार ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उनकी शादी 16 साल पहले करनाल निवासी से हुई थी। पत्नी सिडकुल की एक कंपनी में एचआर मैनेजर थी। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी के व्यवहार में परिवर्तन आ गया था। सात मार्च को वह कंपनी का काम बताकर पुणे गई थी। आरोप लगाया कि वह अपने दोस्त प्रवीण शर्मा से मिलने गई थी। 11 मार्च को पत्नी से फोन पर उनकी कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने उनके साथ रहने से मना करते हुए उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। आठ अप्रैल को पत्नी उनकी बेटी को स्कूल से लेकर अपने मायके करनाल चली गई। यह भी आरोप लगाया कि वह अपने साथ 25 लाख के गहने, कपड़े, महंगी घड़ियां और कार सहित डेढ़ लाख रुपये भी ले गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पति साहू विवाद: सीएम धामी सख्त, बोले- 'दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई'

💠महिला ने बेटी का पासपोर्ट भी बनवाया था

शिकायतकर्ता का कहना था कि 10 अप्रैल को वह पत्नी को लेने करनाल गया था, लेकिन ससुरालियों ने पुत्री व पत्नी से मिलने नहीं दिया था। बताया कि उनकी पत्नी का मित्र प्रवीण शर्मा करनाल का ही रहने वाला है। आठ जुलाई को ज्योति ने फोन पर बताया कि उसै और पुत्री को प्रवीण शर्मा डेनमार्क बुला रहा है। पत्नी ने उसे यह भी बताया कि अब वह उसे सबक सिखाने के लिए प्रवीण शर्मा की मदद से उनकी बेटी को किसी को अच्छी कीमत पर बेच देंगे। उसने अपना व पुत्री का नया पासपोर्ट भी बनवा लिया है। पति ने आरोप है कि जब उसकी पत्नी पुणे के होटल में प्रवीण के साथ रुकी थी, उसका सारा खर्चा भी उसी ने उठाया था। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement