Almora News :यहा तेंदुए ने महिला पर किया हमला,महिला गंभीर रूप से घायल

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा के मौलेखाल के जंगलों में आग लगने के बाद अब जिले में वन्यजीवों के हमले बढ़ने लगे हैं। सल्ट में तेंदुए ने घर के पास एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, इससे उसकी जान बच सकी।

💠महिला को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब सल्ट के लुहेड़ा निवासी लीला देवी (50) पत्नी महेंद्र सिंह अपनी पड़ोसी महिलाओं के साथ घास लेने घर से 100 मीटर दूर खेत में गई थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसने हौसला दिखाते हुए तेंदुए की पकड़ से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। साथियों के शोर के साथ उसका यह प्रयास सफल रहा। दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ भाग गया तब उसकी जान बच सकी। हालांकि इस घटना में तेंदुए ने उसके शरीर पर गहरे घाव कर दिए। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला का रामनगर में उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​UKSSSC की बड़ी परीक्षा स्थगित: 23 अगस्त को होने वाली कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा टली, जानें क्या है वजह

इधर महिला पर तेंदुए के हमले की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रधान केसर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। टीम पूरे दिन क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने में जुटी रही, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।

💠दो दिन पूर्व ही वन विभाग ने गांव में डाल दिया था डेरा

वन विभाग के मुताबिक बीते 30 जून को ग्रामीणों ने गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी थी। वन विभाग की टीम ने उसी दिन गांव पहुंचकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने का प्रयास किया। तब से टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थ, लेकिन इसी बीच तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया और वन विभाग देखता रह गया। बता दें कि जिस क्षेत्र में तेंदुए ने महिला पर हमला किया, वहां लंबे समय से इसकी सक्रियता बनी थी। चार महीने पूर्व इसी क्षेत्र में कार से उतरे एक यात्री पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में विकास को पंख: सीएम धामी ने ऊर्जा, पर्यटन, सड़क और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

💠द्वाराहाट में दो दिन पहले महिला पर किया था हमला

दो दिन पूर्व द्वाराहाट में भी घर के पास ही घास लेने खेत में गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तब भी साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा। सल्ट के लुहेड़ा में भी साथी महिलाओं के चिल्लाने से तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

लुहेड़ा और इसके आसपास टीम लगातार गश्त कर रही थी। महिला पर हमला करने के बाद गश्त बढ़ा दी है। पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। टीम क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा में जुटी रहेगी।

-राम शरन, रेंजर, सल्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *