Almora News :जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल की संचार सेवा छह घंटे रही ठप,50 हजार से अधिक उपभोक्ता रहे परेशान

0
ख़बर शेयर करें -

जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा छह घंटे ठप रही। कनेक्टिविटी ठप रहने से 50 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार को अल्मोड़ा में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बीएसएनएल की मोबाइल और ब्राॅडबैंड सेवा ठप रही।

जिले में बीएसएनएल के 50 हजार से अधिक मोबाइल और 5000 ब्राॅडबैंड उपभोक्ता हैं। इंटरनेट सेवा ठप रहने से सरकारी, निजी संस्थानों के साथ ही साइबर कैफे आदि में छह घंटे कामकाज ठप रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैरसैंण में धामी सरकार का मंथन: बजट सत्र के बीच भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू

आए दिन धोखा दे रही है सेवा

अल्मोड़ा। बीएसएनएल की सेवा उपभोक्ताओं को आए दिन धोखा दे रही है। पिछले दिनों हल्द्वानी में ओएफसी कटने से कुमाऊं के कई जिलों में संचार सेवा ठप रही। वहीं, शनिवार को भी यह सेवा लोगों को धोखा दे गई। आए दिन संचार सेवा ठप रहने से उपभोक्ताओं में बीएसएनएल के खिलाफ खासा आक्रोश है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News: "SDM रहते हुए सौम्या गर्ब्याल ने फहराया परचम, UPSC में हासिल की 822वीं रैंक"

हल्द्वानी से आगे ओएफसी कटने से संचार सेवा प्रभावित रही। मौके पर पहुंची निगम की टीम ने केबल जोड़कर सेवा सुचारू की। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। -एसएन रावत, डीजीएम, प्रचालन क्षेत्र, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *