Almora News :कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वनाग्नि बुझाने के दौरान मारे गए वनकर्मियों के परिजनों से की मुलाकात,कैबिनेट मंत्री को देखते ही फूट-फूट कर रोने लगे परिजन

0
ख़बर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को वनाग्नि बुझाने के दौरान मारे गए वनकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री को देखते ही परिजन फूट-फूट कर रोने लगे।

इस दौरान उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार मृतकों और घायलों के परिजनों के साथ खड़ी है।

सोमवार सुबह कैबिनेट मंत्री सबसे पहले सोमेश्वर विधानसभा के ग्राम सौडा भेटुली अयारपानी पहुंचीं। यहां उन्होंने मृतक दीवान राम, करन आर्या के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती है। उन्होंने परिजनों को हौसला बनाए रखने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कृष्ण कुमार, भगवत सिंह भोज के परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को बेहतर उपचार देने का प्रयास कर रही है। सभी की हालत ठीक है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री मृतक बाड़ेछीना निवासी त्रिलोक मेहता, कलौन निवाासी पूरन मेहरा और घायल खाकरी निवासी कुंदन नेगी व घनेली निवासी कैलाश भट्ट के परिजनों से भी मिलने पहुंची। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार पीडि़त परिजनों के साथ है। उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक कपिल जोशी, वन संरक्षक विनय भार्गव, डीएफओ सिविल सोयम वन प्रभाग हेम चन्द्र गहतोड़ी, तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल, रेंज ऑफिसर मुकुल सनवाल आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:'ऑपरेशन भल छौ': धौलछीना पुलिस पहुंची 55 किमी दूरस्थ गांवों में, बुजुर्गों का जाना हाल-चाल

💠नहीं रुके परिजनों के आंसू

कैबिनेट मंत्री सभी मृतकों और घायलों के घर पहुंची। इस दौरान माहौल एक बार फिर से गमगीन हो गया। परिजन अपने आंसू नहीं रोक पाए। कोई अपने पति के लिए बिलख रहा था तो कोई अपने बेटे के लिए। बच्चे पिता की याद में बिलखने लगे। माहौल देखकर कैबिनेट मंत्री की आंखों में भी आंसू आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा की ​7 साल की वंशिका बिष्ट ने सीबीएसई स्केटिंग में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

💠जिम्मेदारों को मिलेगी सजा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह हादसा काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की ओर से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आग की घटना के बारे में भी जानकारी ली।

💠आर्थिक सहायता के चेक बांटेग

कैबिनेट मंत्री ने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। वहीं, घायल पीआरडी जवान के परिजनों को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि मृतक पीआरडी जवान के आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार पूरे घटनाक्रम में नजर बनाए हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *