Almora News:अल्मोड़ा: 21वें राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय सम्मेलन का आगाज़, CM धामी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा स्थित मानसखंड विज्ञान केंद्र में आयोजित 21वें राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर देशभर से आए वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और विज्ञान संग्रहालयों से जुड़े विशेषज्ञों ने सम्मेलन में भाग लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान और तकनीक आज के समय में देश के विकास की रीढ़ है। ऐसे आयोजन युवाओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​सातूं-आठूं पर्व: बिरुड़ा पूजन के साथ स्थापित हुए गौरा-महेश, भक्तिमय हुआ कुमाऊं

सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने युवाओं को शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान संग्रहालयों की भूमिका, आधुनिक तकनीक के उपयोग और विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में रक्षाबंधन की अनूठी परम्परा :- शंकर दत्त पाण्डेय

सम्मेलन में उत्तराखंड सहित कई राज्यों के अधिकारी, शिक्षाविद् और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन आने वाले समय में विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देने और समाज में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित होगा।

Byte अजय टम्टा केंद्रीय राज्य मंत्री 

Byte प्रो दुर्गेश पंत महानिदेशक यूकॉस्ट उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *