ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. जारी सूची के अनुसार विभिन्न जनपदों और इकाइयों में तैनात पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

शासन द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों को जनपदों से हटाकर पीएसी, सतर्कता और सीआईडी जैसी विशेष इकाइयों में तैनाती दी गई है. वहीं कुछ अधिकारियों को जिला स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

🌸इन जिलों में बदले गए एसएसपी

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में विकास को पंख: सीएम धामी ने ऊर्जा, पर्यटन, सड़क और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

तबादला सूची के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जनपदों में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है. इसके अलावा पीएसी और अन्य बटालियनों में भी फेरबदल किया गया है. लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यप्रणाली में सुधार और सक्रियता लाई जा सके.

सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. शासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और कार्यभार ग्रहण करने में किसी प्रकार की देरी न हो.

🌸कानून-व्यवस्था बेहतर करना उद्देश्य

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मार्ग का एक ओझल रहस्य: क्या आप जानते हैं जसूली देवी की ऐतिहासिक धर्मशाला का सच?

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है. प्रदेश में आगामी आयोजनों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय अहम माना जा रहा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर मंथन कर रहे थे, ये तबादले उसी कके तहत माने जा रहे हैं.

आदेश की प्रतियां पुलिस मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं. इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और अब नजर इस बात पर रहेगी कि नई तैनातियां जमीनी स्तर पर व्यवस्था को कितना मजबूत कर पाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *