Weather Update :देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी,इन दोनों राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के मैदानी इलाके ही नहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी ज्यादातर जिले भी लू की चपेट में हैं।

💠मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। 

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है और अगले तीन दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आईजी कुमाऊं रेंज के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा करियर मार्गदर्शन गोष्ठी का आयोजन, बच्चों को मिले सफलता के मंत्र मिशन संवाद” के तहत पुलिस परिवार के बच्चों हेतु पुलिस लाइन अल्मोड़ा में करियर काउंसलिंग गोष्ठी हुई आयोजित

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी हीटवेव चलने वाली है। आईएमडी के अनुसार, ओडिशा, जम्मू, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ऋषिकेश: गाड़ी के अंदर अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, वाहन स्वामी और चालक पर मुकदमा दर्ज

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते शनिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खीली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा दोपहर बाद उमस में बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *