Almora News :अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर सीमेंट से भरा ट्रक नदी में गिरा,चालक गंभीर रूप से घायल

चालक गंभीर रूप से घायल, एक घंटे तक ट्रक के भीतर फंसा रहा, हायर सेंटर रेफर अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर सीमेंट से भरा एक ट्रक पेटशाल के पास नदी में गिर गया। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे बेस अस्पताल में उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया।

💠एक घंटे तक चालक नदी के बीच ट्रक में फंसा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल, दलबैंड के पास मंगलवार रात सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे नदी में गिर गया। चालक भूपेंद्र सिंह मेहरा निवासी उडियारी बैंड, बेड़ीनाग एक घंटे तक ट्रक में फंसा रहा। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में फंसे चालक को निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल भेजा। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक ने कहा कि चालक कि हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि चालक ट्रक में सीमेंट भरकर हल्द्वानी से बेड़ीनाग जा रहा था।