Uttrakhand News :25 मई को खुलने जा रहे हैं हेमकुंड साहिब के कपाट,श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

0
ख़बर शेयर करें -

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष आगामी 25 मई को खुलने जा रहे हैं। इसके चलते राज्य सरकार, जिला प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने जमीनी हालात को देखते हुए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा तय की है।

कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही हेमकुंड साहिब जा सकेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि हेमकुंड साहिब में अभी भी काफी बर्फ है। बर्फ पिघलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर फिर से विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: डीएम आशीष भटगांई ने लोनिवि विद्युत यांत्रिक खंड का किया औचक निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

बता दें कि 22 मई को पंज पयारों की अगुवाई में राज्यपाल एवं संत समाज द्वारा ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब यात्रा का आजाग किया जाएगा। दो दिन पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब का पैदल निरीक्षण किया था। जिसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की संख्या तय की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कपलेश्वर महादेव के प्रति अटूट आस्था; गांव-गांव से सभी ग्रामीणों की सहभागिता के साथ पहुंचती हैं भव्य जातुर,महादेव में सदियों पुरानी मान्यता और अटूट विश्वास

💠श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

सरकार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह लिंक https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। जिस्ट्रेशन की सीमा निर्धारित है। यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *